बीजिंग सबवे कंपनी के मुताबिक, यह शख्स दोपहर 1.14 बजे लाइन वन से जुड़े गोंगझूफेन में सबवे रेल ट्रैक पर गिर पड़ा। लाइन वन सबसे पुरानी सबवे लाइनें हैं, जो पूर्वी और पश्चिमी बीजिंग को जोड़ती हैं।
कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया है और अभी भी आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में भर्ती है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह दुर्घटना थी या उसने जानबूझकर आत्महत्या का प्रयास करने के इरादे से छलांग लगाई। पुलिस व्यक्ति की पहचान का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि इस हादसे के तुरंत बाद सबवे रेल ट्रैक की बिजली काट दी गई और लगभग 13 मिनट बाद फिर से संचालन शुरू किया गया।
dharmpath.com dharmpath