मस्जिद की छत पर मिला लापता लड़की का शव

गाजियाबाद, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे में एक दिन पहले लापता हुई सात वर्षीय एक लड़की का शव रविवार को एक मस्जिद की छत पर मिला।

पुलिस ने कहा कि जाहिद बेग नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत की कि उनकी बेटी लापता हो गई है और उन्हें उसके अपहरण की आशंका है।

उनकी शिकायत पर पुलिस ने पार्षद एजाज तथा 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जांच के दौरान ही पुलिस के पास एक अज्ञात फोन आया कि लड़की का शव मस्जिद की छत पर पाया गया है।

शव एक बोरी से ढंका हुआ था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493