बाजार में विभिन्न डिजाइनों वाली राखियांे की भरमार है। बहना अपने भाई के लिए मनपसंद राखियां खरीद रही हैं। बहनें हर हाल में भाई की कलाई पर राखी बांधने को उत्सुक देखी जा रही हैं।
रक्षाबंधन का पर्व हो तो उसमें मिठाई के बिना रंग कैसे आ सकता है। मिठाई की दुकानों पर आकर्षक मिठाइयां डिब्बों में सजाकर रखी जा रही हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार राखियों के दामों में हुई भारी वृद्धि के बावजूद लोग इसकी खरीदारी करने में जुटे देखे गए हैं।
रक्षाबंधन को लेकर खासकर महिलाएं एवं छोटी-छोटी बच्चियां ज्यादा उत्साहित नजर आ रही हैं। वे दुकानों पर पुंचकर अपने भाई के लिए मनपसंद राखी खरीदने से नहीं चूक रही हैं। जिला मुख्यालय हो या जुड़वा शहर शहजादपुर, विभिन्न दुकानों पर सजी आकर्षक राखियां महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हंै।
इस वर्ष रक्षा बंधन कई मायनों में खास रहेगा। वर्षो बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि इस दिन चंद्र ग्रहण के साथ भद्रकाल भी रहेगा। साथ ही सावन का आखिरी सोमवार भी है।
सूतक के चलते राखी बांधने का शुभ मुर्हूत दिन में 11 बजकर पांच मिनट से एक बजकर 51 मिनट तक है। बहने इस शुभ मुहूर्त में भाई को राखी बांध सकती है।
इस बार ऑनलाइन राखी भेजने व गिफ्ट भेजने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जो भाई पढ़ाई या नौकरी के लिए बाहर हैं, बहनों द्वारा उन्हें ऑनलाइन राखी भेजी गई है। वहीं भाइयों द्वारा गिफ्ट भी ऑनलाइन भेजा जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath