महत्वपूर्ण फैसलों में हमेशा समय लगता है : गहलोत

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि ‘महत्वपूर्ण फैसलों में हमेशा समय लगता है।’ उनसे पूछा गया था कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अबतक क्यों नहीं की गई?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास पर बैठक शुरू होने से पहले गहलोत ने मीडिया से बातचीत की। इस बैठक में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख सचिन पायलट भी मौजूद थे। पायलट मुख्यमंत्री पद के दूसरे दावेदार हैं।

राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी बैठक में मौजूद थीं।

गहलोत ने कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर टिप्पणी करने को कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री चुनने में सात दिनों का समय लिया था। इसी तरह महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री चुनने में उसने नौ दिनों का समय लिया था।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा 70 दिनों से ज्यादा समय तक पार्टी अध्यक्ष नहीं नियुक्त कर सकी थी। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो नाम सुझाया गया, उसे तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने खारिज कर दिया था।

उन्होंने कहा, “इस तरह के मुद्दे पर समय लगना सामान्य है। हम यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारी पार्टी में महत्वपूर्ण फैसलों पर संयुक्त रूप से चर्चा होती है।”

कांग्रेस ने भाजपा को हाल में हुए विधानसभा चुनावों में सत्ता से बेदखल कर दिया है। वह बसपा व निर्दलीयों के समर्थन से राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493