जम्मू, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।
महबूबा (56) को राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने पद की शपथ दिलाई।
वह राज्य की 13वीं मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनके मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही राज्य में पिछले तीन माह से अधिक समय से चला आ रहा राज्यपाल का शासन खत्म हो गया।
dharmpath.com dharmpath