महबूबा ने स्की चैंपियनशिप में भागीदार कश्मीरी लड़कियों को बधाई दी

जम्मू, 3 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को ईरान में होने वाली एशियाई अल्पाइन स्की चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी जाने वाली दो कश्मीरी लड़कियों को बधाई दी।

महबूबा ने ट्वीट कर कहा, “ईरान में होने वाली एशियन अल्पाइन स्की चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तंगमर्ग की रहने वाली शाबिस्ता शाबिर और साबिया नबी को बधाई।”

शाबिस्ता और साबिया उत्तर कश्मीर के तंगमर्ग शहर की रहने वाली हैं। तंगमर्ग गुलमर्ग स्की रिसोर्ट के समीप है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493