जम्मू, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आवासीय परिसर में इस हफ्ते की शुरुआत में कोबरा के दिखने से सुरक्षा कर्मियों में चिंता बढ़ गई थी।
एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि जम्मू के वजारत मार्ग आवास के लॉन में मंगलवार को सांप के दिखने से मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम में देरी हुई।
वन्यजीव विभाग के एक दल को उनके निवास पर तैनात किया गया जिसने सांप को पकड़ लिया।
सूत्रों ने कहा कि, “मुख्यमंत्री से सांप के पकड़े जाने तक अंदर रहने का आग्रह किया गया था।”
dharmpath.com dharmpath