महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

जम्मू एवं कश्मीर का मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद महबूबा का दिल्ली का यह पहला दौरा है।

प्रदेश में महबूबा की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन सरकार है।

महबूबा ने बुधवार को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से भी मुलाकात की। उन्होंने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493