इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कीर्ति मंदिर परिसर में विजिटर बुक पर अपने विचार अंकित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने इस देश को गुलामी के चंगुल से छुड़ाने के साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के लिए अनन्य योगदान दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश सदैव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चल कर ही प्रगति कर सकता है। वे हमेशा गांव की आत्मनिर्भरता एवं विकास को महत्व देते थे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म पोरबंदर में हुआ था। उनकी याद में बनाए गए कीर्ति मंदिर परिसर में एक गांधीवादी पुस्तकालय एवं प्रार्थना कक्ष होने के साथ ही गांधी जी के बचपन का घर भी स्थित है।
dharmpath.com dharmpath