महानायक अमिताभ बच्चन पद्म विभूषण से सम्मानित

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

मलुर रामास्वामी श्रीनिवासन और के.के. वेणुगोपाल को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। मलुर को यह सम्मान विज्ञान तथा इंजीनिरिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए तथा विधिवेत्ता वेणुगोपाल को राजनीतिक मामलों में विशेष कार्यो के लिए यह सम्मान दिया गया है।

पद्म अलंकरणों की घोषणा इस साल गणतंत्र दिवस पर की गई थी।

पद्म विभूषण के अतिरिक्त राष्ट्रपति ने पद्म अलंकरणों की अन्य श्रेणियों के पुरस्कार पद्मश्री और पद्म भूषण भी प्रदान किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493