मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। जी टीवी महिला सशक्तिकरण और सामाजिक बुराइयों से लड़ने की आत्मिक शक्ति जैसे विषयों को उठाने के उद्देश्य से एक नया फंतासी धारावाहिक ‘महारक्षक देवी’ ला रहा है।
यहां मंगलवार को इसका ट्रेलर लांच हुआ।
‘महारक्षक देवी’ धारावाहिक ‘महारक्षक’ का दूसरा भाग है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसके पास दिव्य शक्तियां हैं, लेकिन वह इससे अनजान है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एक गुरु (रोहित बक्शी) के मिलने के बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है।
‘लव ब्रेकअप जिंदगी’ फिल्म में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री उमंग जैन इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वह कहती हैं कि इसकी चुनौतियों ने ही उन्हें इसमें काम करने के लिए राजी किया। वह इसके जरिए करीब आठ साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रही है।
उमंग ने ट्रेलर लांच के मौके पर कहा, “मेरा किरदार मेरी असल जिंदगी से बहुत अलग है। मैं चुलबुली और खुशमिजाज हूं, जबकि धारावाहिक मैं मेरा किरदार बहुत गंभीर है।”
धारावाहिक 14 मार्च से प्रसारित होगा।
dharmpath.com dharmpath