रत्नम की फिल्म एक खूबसूरत प्रेमकहानी : वैरामुत्तु

चेन्नई, 11 मार्च (आईएएनएस)। चर्चित गीतकार वैरामुत्तु ने सुविख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मणि रत्नम की आगामी तमिल फिल्म ‘ओह कादल कनमानी’ को एक खूबसूरत प्रेमकहानी बताया है। उनका मानना है कि रत्नम की यह फिल्म भी सफल रहेगी, क्योंकि उन्हें इस शैली में सफलता प्राप्त है।

वैरामुत्तु ने एक वीडियो में कहा, “यह एक खूबसूरत प्रेमकहानी है। यह दो किरदारों और उनके प्यार व सोच के बारे में है। मणि रत्नम इस फिल्म शैली में हमेशा से सफल रहे हैं और ‘ओह कादल कनमानी’ से दोबारा सफलता पाएंगे।”

फिल्म में दुल्कार सलमान और नित्या मेनन मुख्य भूमिका में हैं।

वैरामुत्तु ने इस फिल्म के गीत लिखने में मदद की है। वह कहते हैं कि रत्नम अपनी फिल्मों की कहानी सुनाते में कभी भी तीन मिनट से ज्यादा समय नहीं लेते।

रत्नम ‘ओह कादल कनमानी’ से रोमांटिक फिल्म शैली में वापसी कर रहे हैं। फिल्म अप्रैल में रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493