महाराष्ट्र : आतंकी गतिविधि के शक में 9 हिरासत में

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस से पहले महाराष्ट्र आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी संपर्क और राज्य में आपराधिक गड़बड़ी पैदा करने की योजना के संदेह में नौ लोगों को हिरासत में लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां इसकी जानकारी दी।

यह अभियान रविवार देर रात को थाणे के मुम्ब्रा शहर और औरांगाबाद में चलाया गया। दोनों जगहों पर अल्पसंख्यकों की बड़ी आबादी है।

इनमें से चार को मुम्ब्रा से और बाकी को औरंगाबाद से हिरासत में लिया गया। इन लोगों को पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया गया है।

ये लोग केंद्र से मिली खुफिया सूचना के आधार पर पहले से ही एटीएस के निशाने पर थे। सूत्रों ने कहा कि मुम्ब्रा के यह चार लोग केरल के पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा आयोजित सेमिनार में भाग लेने औरंगाबाद जा रहे थे।

एटीएस को अपनी पूछताछ में औरंगाबाद के पांच अन्य लोगों की जानकारी मिली, जिन्हें बाद में हिरासत में लिया गया। सभी 18-22 वर्ष की उम्र के हैं।

एटीएस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति के सोशल मीडिया खाते से कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है और अब जांचकर्ता फोनों, लैपटॉप, ईमेल, सोशल नेटवर्क साइट और अन्य जानकारियों को खंगाल रहे हैं।

एटीएस को शक है कि ये लोग किसी वैश्विक आतंकी समूह के स्लीपर सेल का हिस्सा हैं। एजेंसी ने बीत तीन दिनों से कई ठिकानों पर छापेमारी की है, लेकिन इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493