महाराष्ट्र : एसआरपीएफ जवान की गोलीबारी में 3 मरे

पुणे, 16 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे में तैनात राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने शहर में दो व्यस्त सार्वजनिक जगहों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर तीन लोगों की जान ले ली।

पुणे (ग्रामीण) नियंत्रण के मुताबिक, एसआरपीएफ के जवान संजय शिंदे ने शहर के व्यस्त बोरावाके नगर और दौंद के मोरीनगर चौक पर गोलीबारी की।

वारदात के फौरन बाद वह पास के ही इलाके में स्थित अपने घर में जाकर छिप गया।

गोलीबारी में मारे गए लोगों की पहचान अनिल जाधव, गोपाल शिंदे और प्रशांत पवार के रूप में हुई है। किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने कहा कि वारदात के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है। यह अभी साफ नहीं है कि क्या उसने किसी मानसिक रोग के प्रभाव में आकर घटना को अंजाम दिया है?

शिंदे के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों और पुलिसकर्मियों को देखा जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493