महाराष्ट्र : औरंगाबाद के पटाखा बाजार में आग लगी, 200 दुकानें खाक

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक अस्थाई पटाखा बाजार में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 200 बड़ी और छोटी दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस दौरान करीब 40 वाहनों में भी आग लग गई

आग से कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि सभी दुकानदार और ग्राहक बाजार से सुरक्षित निकलने में सफल रहे।

हालांकि आसपास के क्षेत्र में खड़े किए गए एक दर्जन चार पहिया और दो दर्जन दुपहिया वाहन आग की चपेट में आ गए और नष्ट हो गए।

आग पर काबू पाने में एक घंटा लगा। फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493