महाराष्ट्र के कृषि मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

भारतीय जनता पार्टी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पांडुरंग (67) को बुधवार को के.जे सौमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने गुरुवार सुबह 4.35 बजे अंतिम सांस ली।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष राज्य व केंद्रीय मंत्रियों ने पांडुरंग के निधन पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य वरिष्ठ नेता पांडुरंग के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल जाएंगे।

पांडुरंग का पार्थिव शरीर गुरुवार को अंत्येष्टि के लिए उनके पैतृक गांव विदर्भ के बुलधाना जिले के खामगांव ले जाया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493