महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में होगा प्रधानमंत्री कौशल केंद्र

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के हर जिले में एक-एक प्रधानमंत्री कौशल केंद्र (पीएसकेके) खोला जाएगा। केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के दौरान यह घोषणा की और महाराष्ट्र के कौशल विकास मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

रूडी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को राज्य के कौशल विकास में अग्रणी होने को लेकर बधाई दी और कौशल विकास के कामों की सराहना की।

उन्होंने कहा, “कौशल विकास में महाराष्ट्र सबसे आगे है, चाहे वह संख्या की बात हो या गुणवत्ता की बात हो, महाराष्ट्र ने दूसरे राज्यों के लिए एक लकीर खींची है। साथ ही यह पीएमकेवीवाई (प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना) के उम्मीदवारों को नौकरी देने में भी सभी राज्यों से आगे है।”

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के विभिन्न कार्यक्रमों के आंकड़ों के मुताबिक साल 2011 से लेकर इस साल 30 जून तक महाराष्ट्र में 10 लाख से ज्यादा लोगों को 40 क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया गया।

राज्य ने साल 2022 तक 4.5 करोड़ लोगों को रोजगारपरक कौशल में प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। महाराष्ट्र में पिछले एक साल में 3 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें से 45 फीसदी को रोजगार प्राप्त हुआ है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493