महाराष्ट्र के बांध में एमबीए के 3 छात्र डूबे

पुणे, 2 मई (आईएएनएस)। यहां मुलशी बांध में तैराकी करने के दौरान एमबीए के तीन छात्र डूब गए, इनमें एक लड़की भी है।

गुरुवार सुबह पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुणे पुलिस नियंत्रण के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि भारतीय विद्यापीठ के एमबीए के 10 छात्रों का एक समूह इस बांध के पास स्थित वालने गांव में पिकनिक मनाने के लिए आया था।

सुबह करीब 7 बजे इनमें से कुछ विद्यार्थी तैराकी के लिए बांध के पानी में उतरे।

ऐसा लगता है कि वे यह नहीं जान पाए कि पानी कितना गहरा है। कम से कम तीन लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। शेष छात्रों द्वारा मदद मांगने पर बचाव दल मौके पर पहुंचे।

अब तक, संगीता नेगी और शुभम राज सिन्हा के शवों को बरामद किया जा चुका है और उनके सहपाठी शिव कुमार के शव का पता लगाने का प्रयास जारी है।

अधिकारी ने कहा कि ये सभी पुणे के निवासी हैं और इनकी उम्र 22 साल है। सभी के परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493