महाराष्ट्र के भाजपा सांसद चिंतामन वांगा का निधन

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पालघर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद चिंतामन एन. वांगा का मंगलवार दोपहर यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौड़ा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

पदाधिकारी के अनुसार, वांगा को दिल का दौड़ा पड़ने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

वह 63 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और पांच बच्चे हैं।

पेशे से वकील वांगा पालघर संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार सांसद चुने गए थे। वह यहां से तब भी जीते थे, जब यह थाणे के अंतर्गत आता था।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वांगा परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

फडणवीस ने अपने संदेश में कहा, “पालघर के सांसद चिंतामन वांगाजी के अचानक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे।”

उनके अचानक निधन पर राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, रामदास अठावले समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वांगा के अचानक निधन की खबर से उन्हें दुख पहुंचा है।

शाह ने उन्हें अपने शोक संदेश ट्वीट में कहा, “उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी आदिवासियों और वंचितों के लिए समर्पित कर दी। उनके जाने से भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493