महाराष्ट्र : जेल में बंद राकांपा विधायकों ने वोट डाले

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दो विधायकों ने सोमवार को जेल से बाहर निकलकर यहां राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल और रमेश कदम वर्तमान समय में भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों में हिरासत में हैं।

भुजबल के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस में महाराष्ट्र विधानसभा ले जाया गया, जबकि कदम को पुलिस की गाड़ी में ले जाया गया।

दोनों नेताओं ने मतदान से पूर्व और बाद में वहां मौजूदा संवाददाताओं से बातचीत से इंकार कर दिया।

भुजबल कथित तौर पर भ्रष्टाचार और धन-शोधन के विभिन्न मामलों में संलिप्तता के लिए लगभग 18 महीनों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हिरासत में हैं।

कदम अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए सरकार द्वारा संचालित एक वित्त निगम से कथित तौर पर 141 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में लगभग दो साल से हिरासत में है।

गौरतलब है कि बीमार भुजबल ने पिछले महीने मुंबई की एक विशेष अदालत से राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने की अनुमति मांगी थी, और अभियोजन पक्ष के कड़े विरोध के बावजूद अदालत ने उन्हें अनुमति प्रदान की थी।

इसी तरह, कदम को भी मतदान करने की अनुमति प्रदान की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493