महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख बने जयसवाल, मुंबई की कमान बर्वे के हाथ में

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुबोध कुमार जयसवाल और संजय बर्वे ने क्रमश: महाराष्ट्र के नए पुलिस महानिदेशक और मुंबई के पुलिस आयुक्त के रूप में प्रभार संभाला।

मौजूदा सुरक्षा स्थिति और देश में होने वाले आम चुनाव को देखते हुए, बर्वे व जयसवाल ने गृह विभाग द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के तत्काल बाद अपना पदभार संभाल लिया।

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी बर्वे (57) इससे पहले महाराष्ट्र भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो में तैनात थे। उन्होंने इससे पहले राज्य और सिटी पुलिस में कई शीर्ष पदों के अलावा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त की भी जिम्मेदारी संभाली थी।

1985 बैच के आईपीएस अधिकारी जयसवाल(55) भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ में नौ वर्ष तक काम किया था, जहां उन्हें प्रमोट कर अतिरिक्त सचिव बनाया गया था।

उन्हें अगस्त 2018 में मुंबई पुलिस प्रमुख बनाया गया था और अब राज्य का पुलिस प्रमुख बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493