महाराष्ट्र : पूर्व नेता प्रतिपक्ष विखे-पाटिल फडणवीस मंत्रीमंडल में शामिल

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। पूर्व कांग्रेस नेता तथा महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष रह चुके राधाकृष्णा विखे-पाटिल रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रीमंडल में शामिल हो गए।

विखे-पाटिल को रविवार को राजभवन में एक समारोह में राज्यपाल सी.वी. राव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इनके अलावा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार को भी मंत्रीमंडल में शामिल कर लिया गया। वे मंत्री पद के लंबे समय से दावेदार थे।

इसके साथ ही, फडणवीस ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ही भाजपा की स्थिति मजबूत कर दी है।

रविवार को प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भाजपा, शिवसेना, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) समेत विभिन्न पार्टियों के लगभग दर्जनभर मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493