मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पांच कैबिनेट मंत्रियों व पांच राज्य मंत्रियों को मंत्रालय में शामिल किया और एक राज्य मंत्री को पदोन्नत कर कैबिनेट में जगह दी।
राज्यपाल सी.वी.राव ने फडणवीस एवं उनके कैबिनेट सहयोगियों व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 10 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे विधान भवन परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से नदारद रहे।
नए कैबिनेट मंत्रियों में पांडुरंग फुंडकर, जयकुमार रावल, संभाजी पाटिल-निलंगेकर, सुभाष देशमुख और महादेव जानकर शामिल हैं।
राज्य मंत्रियों में अर्जुन खोटकर, रवींद्र चव्हाण, मदन येरावर, गुलाबराव पाटिल एवं सदाशिव खोट शामिल हैं।
गृह राज्यमंत्री राम शिंदे को पदोन्नति दी गई है।
कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों में से छह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), दो शिवसेना और दो सहयोगी दलों से हैं।
इन नए मंत्रियों के बाद फडणवीस की कैबिनेट में 39 मंत्री हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath