महाराष्ट्र : मिनी बस-ट्रक दुर्घटना में 2 छात्रों की मौत

यवतमाल (महाराष्ट्र), 18 फरवरी (आईएएनएस)। वानी के करीब नन्दपेरा बाइपास पर एक मिनी बस के एक ट्रक से टकराने के कारण दो नाबालिग छात्रों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पीड़ितों की पहचान श्रद्धा पी. हुल्के और गौरव वाई. देवुरकर के रूप में की गई है। दोनों की उम्र 14 साल है। वे वानी स्थित मैकरून स्टूडेंट एकेडमी के विद्यार्थी थे।

मिनी बस हादसे में घायल हुए आठ अन्य छात्रों को चंद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विदर्भ जन आंदोलन समिति के अध्यक्ष किशोर तिवारी ने बताया, “नन्दपेरा बाइपास रोड पर यह हादसा हुआ। करीब में कोई ट्रामा सेंट्रर नहीं था, जिसके चलते घायलों को दूर स्थित अस्पताल ले जाना पड़ा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493