मुंबई-महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की बैग की चेकिंग का मुद्दा गरमाया हुआ है. उद्धव ने बैग चेकिंग के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर भी निशाना साधा. मामला शांत हुआ भी नहीं था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बैग की शुक्रवार को चुनाव आयोग (Election Commission) के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में जांच की. आरोप यह भी लगाए जा रहे थे कि चुनाव आयोग केवल विपक्ष को ही निशाना बना रहा है.
dharmpath.com dharmpath