श्री सत्य साई विधि महाविद्यालय, भोपाल के बी.ए.एल.एल.बी. एवं एल.एल.बी. छात्राओं का गोविन्दपुरा थाने में शैक्षणिक दौरा

भोपाल-श्री सत्य साई महिला महाविद्यालय, भोपाल के विधि संकाय की बी.ए.एल.एल.बी. एवं एल.एल.बी प्रथम वर्ष की छात्राओं ने गोविन्दपुरा थाने, भोपाल का एक शैक्षणिक दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय कानून व्यवस्था, पुलिस की कार्यप्रणाली और न्यायिक प्रक्रिया के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनेश हिंडोलिया, सहायक प्राध्यापक सुश्री प्रियम्वदा भार्गव, सुश्री चारु त्रिवेदी और सुश्री शालिनी कैथवास भी उपस्थित थीं। दौरे के दौरान, छात्राओं को थाने के विभिन्न विभागों और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, छात्राओं को एफ.आई.आर. (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज करने की प्रक्रिया, जांच प्रक्रिया और अपराधों की विवेचना के बारे में भी अवगत कराया गया।

थाने के अधिकारियों ने छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और साक्ष्य अधिनियम जैसे कानूनी प्रावधानों के अनुप्रयोग के बारे में विस्तार से समझाया। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न कानूनी मुद्दों पर सवाल पूछे और उनके उत्तरों से अपने ज्ञान को समृद्ध किया। इस दौरे ने छात्राओं को कानून की पढ़ाई के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों को समझने में भी मदद की।

विधि विभाग की प्राध्यापिकाओं ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक दौरे विद्यार्थियों को न्यायिक और पुलिस व्यवस्था का गहन ज्ञान प्रदान करते हैं, जो उनके पेशेवर विकास में सहायक होते हैं।

इस शैक्षणिक दौरे ने छात्राओं को पुलिस और कानून व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493