झाँसी हादसा:दस नवजात झुलस कर मरे

झांसी:यूपी के झांसी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू (NICU) में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई. जबकि 40 से ज्यादा नवजात शिशुओं का रेस्क्यू करवाकर उन्हें बचा लिया गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए. इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नर और डीआईजी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर 12 घंटे के भीतर रिपोर्ट समिट करने को कहा. घटना की जानकारी मिलते ही  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव घटनास्थल के लिए रवाना हुए.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493