महाराष्ट्र में ऑडिटोरियम में ‘फंसे’ पवार

सतारा (महाराष्ट्र), 9 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार बुधवार को एक ऑडिटोरियम के दरवाजे का ताला अचानक जाम हो जाने के कारण अंदर ही फंस गए। इसे लेकर उनके पार्टी कार्यकर्ताओं में बेचैनी पैदा हो गई।

एनसीपी के राज्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि यह घटना पवार के एक खचाखच भरे मीडिया सम्मेलन को संबोधित करने के बाद सभा स्थल से जाने के दौरान हुई।

उन्होंने कहा कि दरवाजा खुल नहीं रहा था। इसमें लगा हैंडल के कारण ताला जाम हो गया था और यह अंदर या बाहर किसी भी तरफ से खुल नहीं रहा था।

उन्होंने कहा कि एनसीपी के कई विधायकों, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों व ऑडिटोरियम के कर्मचारियों ने इसे खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में ताले को तोड़ना पड़ा।

पवार (77) करीब दस मिनट बाद वह सभा स्थल से निकल सके।

इससे पहले पवार ने दिग्गज शिक्षाशास्त्री दिवंगत कर्मवीर भाऊराव पाटिल की 59वीं पुण्यतिथि पर 99 साल पुराने रायत शिक्षण संस्था पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पाटिल ने 1919 में इस संस्था की स्थापना की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493