महाराष्ट्र में किसान हड़ताल वापस लेंगे

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में किसानों ने कहा है कि वे अपनी बारह दिन पुरानी हड़ताल वापस लेंगे। उनका कहना है कि राज्य सरकार ने सैद्धांतिक रूप से उनकी अधिकांश मांगें मान ली हैं। इनमें कर्ज माफी और मौजूदा साल के लिए फसली कर्ज देना शामिल है।

किसान नेताओं ने संकेत दिया कि ‘किसान क्रांति’ के नेताओं से विचार-विमर्श के बाद रविवार को हड़ताल वापस लेने का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के प्रमुख राजू शेट्टी ने कहा कि राज्य में सोमवार को कमिश्नरियों और राजस्व विभाग के दफ्तरों के बाहर धरना तथा मंगलवार को रेल व रास्ता रोको कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। स्वाभिमान शेतकारी संगठन राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी है।

यह घटनाक्रम शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा गठित छह मंत्रियों की समिति और प्रमुख किसान संगठनों के नेताओं के बीच रविवार को यहां सहयाद्री गेस्ट हाउस में हुई लंबी बैठक के बाद सामने आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493