महाराष्ट्र में छह लोग कोविड पॉजिटिव

अमरावती- महाराष्ट्र के अमरावती में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के साथ स्वाइन फ्लू के मरीज भी मिले हैं। कोरोना और स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से इलाके में डर का माहौल है।

कोरोना महामारी की त्रासदी भारत समेत पूरी दुनिया ने झेली। हजारों लोगों की जान गई और लाखों लोग कोरोना संक्रमण से ग्रसित हुए थे। काम-काज, स्कूल, कॉलेज सब कुछ ठप हो गया था। वो समय ऐसा था, जब कई लोग महीनों तक अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों से दूर रहे थे।

कोरोना काल में बहुत से ऐसे लोग थे, जो दूसरे देश, प्रदेश और शहरों में अपने जीवन की सुरक्षा के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। कोरोना महामारी की सबसे ज्यादा मार गांव से मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों में आने वाले लोगों ने झेली थी। लॉकडाउन के दौरान लोग काफी लंबे समय तक अपने घर नहीं जा सके थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493