महाराष्ट्र में छात्रों से भरी नाव पलटी, 32 को बचाया गया

पालघर (महाराष्ट्र), 13 जनवरी (आईएएनएस)। महारष्ट्र के दहानु समुद्र तट के पास शनिवार को 40 छात्रों से भरी एक नाव पलट गई।

अरब सागर में सघन तलाशी और बचाव अभियान के बाद 32 छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

कुछ छात्रों की मौत की आशंका के बीच अन्य लापता छात्रों की तलाश की जा रही है। नाव यहां परनाका समुद्र तट से रवाना हुई थी।

भारतीय तटरक्षक दल(आईसीजी) संयुक्त समुद्री और वायु अभियान में पुलिस और समुद्री मामलों के अधिकारियों की मदद कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि आईसीजी ने राहत एवं बचाव के लिए तीन जहाजों और दो विमानों को घटनास्थल की ओर रवाना किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493