महाराष्ट्र में दीवर ढहने से 5 की मौत

रायगढ़ (महाराष्ट्र), 22 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नीरल कस्बे में सोमवार सुबह एक घर की दीवार ढहने से उसमें सो रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दबकर मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना नीरल के पास मोहाचिवाड़ी गांव में सुबह लगभग 5.30 बजे के आसपास हुई।

नीरल पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान किसान दिघे, उसकी पत्नी सुनंदा, उनके बच्चों स्वप्नेश व अर्चना और उनकी मां जयबाई के रूप में हुई है।

रायगढ़ और रत्नागिरी के तटीय जिलों में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके साथ ही सिंधुगढ़, ठाणे और पालघर और मुंबई में भी मूसलधार बारिश हो रही है।

बारिश के कारण हुई विभिन्न घटनाओं में अब तक राज्य में 20 लोगों की जान गई है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों में अधिक भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493