महाराष्ट्र में नौसेना के नाविक ने आत्महत्या की

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के लोनावाला कस्बे में स्थित नौसेना अड्डे पर शुक्रवार को एक नाविक ने आत्महत्या कर ली।

रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि सीताराम परसवाल को लोनावाला स्थित नौसेना प्रशिक्षण केंद्र, आईएनएस शिवाजी में उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया।

स्थानीय पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि नौसेना ने घटना की जांच का आदेश दिए हैं।

बयान में कहा गया है कि 21 वर्षीय परसवाल राजस्थान के सीकर का निवासी हैं और उनके परिवार को इस घटना की सूचना दे दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493