महाराष्ट्र में पुलिस मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर

गढ़चिरौली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के जिंगानुर के जंगलों में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में सात संदिग्ध नक्सली मारे गए। इनमें पांच महिलाएं शामिल थीं।

गढ़चिरौली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के जिंगानुर के जंगलों में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में सात संदिग्ध नक्सली मारे गए। इनमें पांच महिलाएं शामिल थीं।

अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बल घने जंगल में नक्सलियों तक पहुंचने और सात को मार गिराने में कामयाब रहे।

मारे गए नक्सलियों की अधिक जानकारी फिलहाल नहीं मिली है क्योंकि सुरक्षा बलों ने सिरोंचा उप जिला क्षेत्र के जंगलों में छिपे अन्य नक्सलियों को खोजने के लिए अभियान शुरू किया है।

नवंबर के आखिरी सप्ताह से नक्सली कई हमले कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस के मुखबिर होने के संदेह में पांच नागरिकों की हत्या भी की। नक्सली दो सुरक्षा जवानों की भी हत्या कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493