महाराष्ट्र में बेपटरी हुई ट्रेन, कोई हताहत नहीं

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के इगतपुरी में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच के बेपटरी होने के बाद एक बड़ा हादसा टल गया।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में इगतपुरी पुल के पास सुबह 3.50 बजे ट्रेन के दूसरे कोच का पिछला हिस्सा पटरी से उतर गया था। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

एक अधिकारी ने बताया, ट्रेन के बेपटरी होने से डाउन लाइन ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वहीं मिड लाइन और अप लाइन ट्रेनों के गुजरने के लिए सुरक्षित हैं।

अधिकारी ने आगे बताया कि ट्रेन के सभी यात्रियों को एक विशेष ट्रेन में स्थानांतरित कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493