कोल्हापुर (महाराष्ट्र), 7 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में शहीद हुए महाराष्ट्र के सैनिक राजेंद्र नारायण तुपारे का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
तुपारे रविवार को राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद हुए थे।
12वीं मराठा बटालियन के तुपारे चंदगढ़ उप-जिले के कार्वे गांव के रहने वाले थे।
प्रवक्ता ने कहा कि उनका पार्थिव शरीर विमान से सोमवार दोपहर के पहले जम्मू से बेलगाम के पास सांबरा नाम की जगह लाया गया।
सांबरा से सड़क मार्ग से उनके शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। पूरा गांव रविवार से ही शोक में डूबा है।
इसके पहले 30 अक्टूबर को सांगली जिले के दुधगांव के सीमा सुरक्षा बल के जवान नितिन एस. कोली कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से जूझते हुए शहीद हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath