महाराष्ट्र-हिमाचल में भूकंप के झटके

नई दिल्ली-आज सुबह महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में बारी-बारी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह 5.32 मिनट पर ये झटके महसूस हुए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 थी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर लगभग 3 किलोमीटर की गहराई पर था. इसके बाद सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी धरती कांप गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.0 थी और इसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई में था.

सुबह-सुबह उठकर मॉर्निंग वॉक की तैयारी कर रहे लोग झटके महसूस कर सहम गए. हालांकि राहत की बात रही की इस कम तीव्रता वाले भूकंप से जानमाल का कोई खतरा नहीं हुआ. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी हल्के झटके महसूस किए गए.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493