उज्जैन-महाकाल नगरी उज्जैन में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को इंदौर रोड स्थित सांवरिया परिसर की पालीवाल डेयरी में जांच के दौरान 33 किलो पनीर और 80 किलो मावा जब्त किया गया। अधिकारियों को पनीर के सामान्य डेयरी उत्पाद के बजाय एनालॉग पनीर होने की आशंका है। दोनों खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भोपाल की प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा के अनुसार, विभाग ने पहले किसी अन्य स्थान से जब्त किए गए मावे की सप्लाई चेन की जांच शुरू की थी। इसी जांच के दौरान पालीवाल डेयरी का नाम सामने आया। इसके बाद टीम ने डेयरी को जांच के दायरे में लेते हुए वहां निरीक्षण किया। संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने के बाद उसे जब्त कर लिया गया।
dharmpath.com dharmpath