महाशिवरात्री के अवसर पर आज पशुपतिनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक एवं स्वर्ण कलशारोहण

DSC_0954अनिल सिंह (भोपाल)—भोपाल के गोविन्दपुरा में नेपाली समाज के पशुपतिनाथ मंदिर में स्वर्ण कलश की स्थापना शिखर पर की गयी ,इस अवसर पर सोने की पॉलिश चढ़ा 30 किलो का तांबे का कलश चढाया गया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ,साधना सिंह,विश्वाश सारंग ,आलोक शर्मा एवं नेपाली समाज के वरिष्ठ लोगों के अलावा पूर्व मुख्यमन्त्री बाबूलाल गौर भी उपस्थित थे।शिवराज ने अपनी चिर परिचित शैली में नेपाल और भोपाल को एक करते हुए कहा की नेपाल ही एक मात्र हिन्दू देश है और इसकी अस्मिता एवं गौरव को संभाले रखना आपके हाथों में है।नेपाल के बहुत से रहवासी इस अवसर पर मौजूद थे।इस अवसर पर भोपाल स्थित ध्रुपद संगीत संस्थान के संगीतज्ञो ने बंदिश प्रस्तुत कर समां बाँध दिया।बाबूलाल गौर ने 11000/- और नगर निगम के कैलाश मिश्र जी ने 21000/- रुपये देने की घोषणा की।ध्रुपद संगीत से विभोर हो कर गौर जी ने नकद सम्मान से कलाकारों को सम्मानित किया।नेपाल,भारत,इंडोनेशिया,न्यूजीलैंड,मलेशिया के ध्रुपद साधकों ने इस अवसर पर शिव बंदिश गा कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493