महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में मामूली वृद्धि

चेन्नई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की बिक्री में निर्यात के कारण अक्टूबर में पिछले साल के समान महीने की तुलना में मामूली तेजी देखी गई है।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल रपट में कंपनी ने कहा कि अक्टूबर में उसने कुल 52,008 वाहन बेचे, जिसमें 48,729 वाहनों की बिक्री घरेलू बाजार में तथा 3,279 वाहनों का निर्यात हुआ, जबकि पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने कुल 51,383 वाहनों की बिक्री की थी, जिसमें 48,815 वाहनों की बिक्री घरेलू बाजार में हुई थी तथा 2,568 वाहनों का निर्यात किया गया था।

वहीं, यूटिलिटी वाहन के क्षेत्र में भी कंपनी का प्रदर्शन यात्री वाहन और वाणिज्यिक वाहन खंड की तरह कमजोर रहा, जबकि ट्रैक्टर खंड में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा।

ट्रैक्टर खंड में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 61 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। अक्टूबर में कंपनी ने कुल 45,177 ट्रैक्टर बेचे, जिसमें से 43826 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में बिके तथा 1,351 ट्रैक्टरों का निर्यात किया गया। जबकि अक्टूबर 2015 में कंपनी ने कुल 28,081 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी, जिसमें 27,280 ट्रैक्टरों की बिक्री घरेलू बाजार में हुई थी तथा 801 इकाइयों का निर्यात किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493