महिंद्रा एक्सयूवी300 की बुकिंग शुरू

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। महिंद्रा समूह की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. ने एक्सयूवी300 की बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है, जो एक स्टाइलिश नया कांपैक्ट एसयूवी है। इस एसयूवी को अगले महीने लांच किया जाएगा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के बिक्री और विपणन प्रमुख वी.जे. राम नकारा के हवाले से एक बयान में कहा गया, “एक्सयूवी300 की प्रतिस्पर्धा 8 से 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) वाले एसयूवी से होगी। एक्सयूवी का न सिर्फ प्रदर्शन बढ़िया है, बल्कि इसमें श्रेणी-में-प्रथम हाई-टेक फीचर्स और श्रेणी-में-सर्वोत्तम सुरक्षा फीचर्स हैं। इसमें 7 एयरबैग हैं, जो किसी भी 5 सीटर में नहीं दिया गया है।”

एक्सयूवी300 पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प के साथ आएगा। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन है जिसका टार्क 300 एनएम है, जबकि 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का टार्क 200 एनएम है। इसमें ड्युअल जो फुल्ली ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और फ्रंट पार्किं ग सेंसर्स हैं।

कंपनी ने बताया कि एक्सयूवी300 तीन वेरिएंट्स और एक ऑप्शनल पैंक में उपलब्ध होगा, जिनमें डब्ल्यू4, डब्ल्यू6 और डब्ल्यू8 शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493