महिंद्रा के तेलंगाना वाहन संयंत्र की विस्तारित इकाई शुरू

जहीराबाद (तेलंगाना), 22 अप्रैल (आईएएनएस)। वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को यहां अपने वाहन विनिर्माण संयंत्र की विस्तारित इकाई चालू कर दी।

इकाई की स्थापना 250 करोड़ रुपये की लागत से हुई है। इस इकाई में एक नए छोटे वाणिज्यिक वाहन का निर्माण होगा, जिसका उत्पादन इसी कारोबारी साल की पहली छमाही में शुरू होने का लक्ष्य है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इकाई का उद्घाटन किया। इस इकाई की उत्पादन क्षमता सालाना 92 हजार वाहन है। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक इस संयंत्र की पुरानी क्षमता सालाना 75 हजार वाहन के अतिरिक्त है।

नई इकाई से चार टन से कम वजन वाले चारपहिया वाणिज्यिक वाहन का उत्पादन होगा।

मेडक जिले के इस संयंत्र में एक ट्रैक्टर निर्माण संयंत्र भी है, जिससे हर महीने 3,500 ट्रैक्टरों का उत्पादन होता है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक पवन गोयनका ने कहा कि कंपनी ने इस संयंत्र की वाहन और ट्रैक्टर इकाइयों पर अब तक 1,100 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिसमें 3,500 लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493