जम्मू, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारियों ने अपनी देशव्यापी हड़ताल के तहत यहां बुधवार को दो दिवसीय हड़ताल शुरू की। वे कंपनी के पुनरुद्धार की मांग कर रहे हैं।
बीएसएनएल के सभी कार्यालयों में बुधवार को लेन-देन बंद रहा। बीएसएनएल के विभिन्न कार्यालयों में बिल का भुगतान करने के लिए जाने वाले ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा।
बहु प्लाजा स्थित बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने कार्यालय में बाहर से ताला लगा दिया और उन्होंने कंपनी के पुनरुद्धार की अपनी मांग के पक्ष में नारे लगाए।
dharmpath.com dharmpath