महिलाओं के कपड़ों में भागने वाला सिर काटने की बात कर रहा : आजम

लखनऊ, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने मंगलवार को योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के रामलीला मैदान से जनाना कपड़े पहनकर भागने वाला व्यक्ति सिर काटने की बात कह रहा है।

आजम इस समय अस्ट्रेलिया में हैं। वह 11 मंत्रियों के उस दल में शामिल हैं, जो 25 अप्रैल से 11 मार्च तक विभिन्न देशों के अध्ययन दौरे पर है। इन देशों में आस्ट्रेलिया, जापान और इंग्लैंड शामिल हैं।

आजम ने आस्ट्रेलिया से जारी एक बयान में कहा कि “अभी कुछ साल पहले ही बाबा रामदेव के काले कारनामों की तत्कालीन केंद्र सरकार जांच करा रही थी। उस दौरान रामदेव का जीना मुहाल हो गया था।”

आजम ने कहा है, “रामदेव को न सिर्फ माफी मांगनी चाहिए। अपने लिए खुद सजा तय करनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि वह देश के सभी धर्मे और वर्ग के लोगों से अपील करना चाहते हैं कि वे ऐसे मौकापरस्त लोगों की बातों पर किसी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त न करें।

गौरतलब है कि योग गुरु बाबा रामदेव ने रोहतक में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में कहा था कि “कोई टोपी पहनकर खड़ा हो जाता है और कहता है कि भारत माता की जय नहीं बोलूंगा, चाहे तो मेरा सिर काट लिया जाए। हम कानून का सम्मान करते हैं, नहीं तो ऐसा बोलने वालों के सिर काट देते।” रामदेव का इशारा हैदराबाद से सांसद ओवैसी की तरफ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493