महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू करेगी यूपीएसआरटीसी

लखनऊ, 24 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) जल्द ही महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू करेगा। बस पूरी तरह से वातानूकुलित होगी।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उप्र में 50 पिंक बसें शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने निर्भया फंड से धनराशि भी जारी कर दी है। बसों में महिलाएं ही कंडक्टर की भूमिका में होंगी।

उप्र सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने 21 जुलाई को ही इस बस सेवा को लेकर अपना एक प्रेजेंटेशन केंद्र सरकार के सामने प्रस्तुत किया था। इसके बाद ही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उप्र को बसों को खरीदने का आदेश दिया।

इसके अतिरिक्त उप्र सड़क परिवहन निगम की 1,2500 बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए विशेष तौर पर चलाई जाने वाली पिंक बसों में पैनिक बटन भी लगाए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493