महिलाओं को बराबरी का मौका देने की जरूरत : सुमित्रा

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मंगलवार को कहा कि सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण और बराबरी जरूरी है। उन्होंने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को बराबरी का अवसर सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का आह्वान किया।

सुमित्रा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा, “महिलाओं को जीवन के हर क्षेत्र में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए। उन्हें अच्छी शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, तभी महिलाओं का सशक्तीकरण हो सकेगा।”

संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने पिछले साल सितंबर में अगले 15 वर्षो में टिकाऊ विकास के लिए एजेंडा निर्धारित किया था, जिसमें 17 विकास लक्ष्यों की बात कही गई है, ताकि गरीबी, असमानता, अन्याय और भूख का खात्मा किया जा सके।

महाजन ने महिला विधायकों के दो दिवसीय सम्मलेन के रविवार को हुए समापन समारोह में एक संकल्प का प्रस्ताव दिया, जिसे मंजूर कर लिया गया। इसमें कहा गया है कि ‘रिसर्जेट इंडिया’ के निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493