महिलाओं को हास्यपूर्ण भूमिकाओं के अवसर कम मिलते हैं : ऋचा चड्ढा

मुंबई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘ओए लक्की! लक्की ओए!’, ‘फुकरे’ और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ में नजर आने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि महिला कलाकारों को हास्यपूर्ण भूमिकाएं निभाने का ज्यादा मौका नहीं मिलता।

ऋचा ने आईएएनएस से कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि लोग ऐसा क्यों सोचते हैं कि महिलाएं हास्यपूर्ण भूमिका के साथ न्याय नहीं कर सकतीं। ऐसी कई जानी मानी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट के जमाने में बेहद हास्यपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।”

उन्होंने कहा, “मधुबाला जिन्होंने ‘चलती का नाम गाड़ी’ में अभिनय किया से लेकर ‘मिस्टर इंडिया’ में श्रीदेवी तक, कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने बेहतरीन कॉमेडी की।”

ऋचा ने 2013 में ‘फुकरे’ में भोली पंजाबन नामक किरदार निभाया था। शुक्रवार को इस फिल्म का सीक्व ल रिलीज हुआ, जिसमें वह फिर से इसी किरदार में नजर आ रही हैं और उसे काफी सराहना भी मिल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493