दिल्ली में सर्द सुबह, 8 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से लगभग आठ रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं जबकि 15 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, “आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।”

आज सुबह 8.30 बजे दृश्यता 2,500 मीटर और आद्र्रता 73 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ऊपर 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493