महिलाओं पर युवाओं के लिए कम्बरबैच का संदेश

लंदन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटिश स्टार बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने लड़िकयों को डेट करने वाले लड़कों के लिए कुछ प्रभावशाली शब्द ‘सम्मान, सिर्फ सम्मान’ साझा किए।

पीपुल डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, यूट्यूब सनसनी सोफिया ग्रेस ब्रोनली के साथ बैठकर नाबालिगों द्वारा सामना की जा रही सबसे बड़ी चुनौतियों के बारे में बात की।

‘दबंगों का सामना कैसे करें’ पर चर्चा के साथ कम्बरबैच ने बातचीत की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “जितना मुश्किल लगता है, आपको इसे प्यार के साथ सुलझाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “आपको नफरत के साथ सुहानभूति और प्रयास करना चाहिए। अपने आप से नफरत न करें, लेकिन आपको समझना होगा कि लोग क्यों अन्य लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं, क्योंकि वह खुद को नुकसान पहुंचा चुके होते हैं और अगर आप आईना थोड़ा सा भी उनकी तरफ करेंगे तो वह धीरे-धीरे शांत होंगे।”

कम्बरबैच ने कहा, “सम्मान, सिर्फ सम्मान। समानता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493