महिलाओं में नेतृत्व सशक्तीकरण के लिए शुरू होंगी 11 कार्यशालाएं

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। महिलाओं में वित्तीय साक्षरता और नेतृत्व सशक्तीकरण की भावना जगाने के लिए सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क कंपनी नॉर्वे सरकार के साथ मिलकर देश भर में ‘महिला नेतृत्व सशक्तिकरण’ की 11 कार्यशालाएं शुरू करने जा रही है।

कंपनी इन कार्यशालाओं का आयोजन स्थानीय महिला नेतृत्व को सशक्त करने व उनके सामाजिक प्रभाव को मजबूत करने के उद्देश्य से कर रही है। सैटिन उत्तर, केंद्रीय, पश्चिम, पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी भारत के 18 राज्यों में 47 से ज्यादा क्षेत्रीय कार्यालयों एवं 750 से ज्यादा शाखाओं के माध्यम से प्रत्येक कार्यशाला में 200 या उससे अधिक महिला सेंटर लीडर को प्रशिक्षित करेगी।

सैटिन क्रेडिटकेयर के सीओओ देव वर्मा ने कहा, “महिला नेतृत्व सशक्तीकरण कार्यशालाएं हमारे सामाजिक सरोकार आधारित बिजनेस के सिद्धांतों का ही विस्तार है। आगे जाकर हमारा प्रयास मूल्यांकन आधारित ट्रेनिंग का खाका तैयार कर अपनी सदस्यों को वित्तीय रूप से सुदृढ़ एवं सामाजिक नेतृत्व परिपूर्ण जीवन के लिए प्रशिक्षित कर सशक्त करने का रहेगा।”

इन कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका संवर्धन, बालिका शिक्षा एवं आर्थिक साक्षरता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण करते हुए जमीनी स्तर पर सामाजिक प्रदर्शन को मजबूत करना और सरकार की विभिन्न समाज कल्याण योजनाओं की जानकारी साझा करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493